जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- रेलवे ने मानिकुई एवं कुनकी स्टेशन के बीच लाइन ब्लॉक कर स्वर्णरेखा नदी पर ब्रिज की मरम्मत की। चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने रेलवे ब्रिज 335 की मरम्मत कार्य का जायजा लिया। इंजीनियरिंग, परिचालन समेत अन्य विभागों के रेल अधिकारी मौके पर जुटे थे। इधर, मरम्मत कार्य के कारण रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस एवं पटना-बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस देर से टाटानगर आई, जबकि टाटानगर से हटिया, बरकाखाना और पुरुलिया की ट्रेनों का परिचालन रद्द था। वहीं, अन्य ट्रेनों को शाम में रोककर चलाने व परिचालन दूरी कम कर दी गई थी। सूचना के अनुसार, ब्रिज के आसपास लाइन ब्लॉक कर अप्रैल में चार दिन काम चलना है, इससे ट्रेनों का परिचालन फिर रद्द होगा। रविवार शाम टाटा आकर डीआरएम ने रेस्ट हाउस में अधिकारियों से विकास योजनाओं की जानकारी ली। आदित्यपुर औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.