बागपत, जनवरी 6 -- खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव में संविदा कर्मी बिजली लाइनमैन की मौत के लिए विभागीय जेई और एसएसओ को जिम्मेदार ठहराया गया है। मृतक के पिता की ओर से कोतवाली पर उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। क्षेत्र के बड़ागांव के विद्युत उप स्टेशन पर डौला गांव का सोनू संविदा कर्मी लाइनमैन के पद पर तैनात था। सोमवार की शाम वह जैन मंदिर के पास बिजली लाइन के फाल्ट को ठीक करने के लिए पहुंचा था। जैसे ही वह विद्युत खंभे पर चढ़कर फाल्ट को ठीक करने लगा, उसे जोरदार बिजली करंट लगा। जिससे वह खंभे से भी गिर गया था। सूचना मिलते ही उसे उपचार के लिए खेकड़ा अस्पताल पर ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों ने उसे मतृ घोषित कर दिया था। सोनू की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, तो उनमें कोहराम मच गया था। रोते-बिलखते हुए परिजन तभी अस्पताल पर पहुंच गए थे। रात म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.