फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में मंगलवार को रेलवे फ्लाई ओवर से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वह मंद बुद्धि बताई गई है। शव पोस्टमार्टम को विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। लेबर कालोनी स्थित रेलवे फ्लाई ओवर से एक महिला गिर गई। उसके गिरते ही वहा काफी लोग एकत्रित हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर आईं। उपचार के दौरान उसकी देर शाम मौत हो गई। पुलिस ने महिला की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला के परिजनों का पता लगा लिया। उनको महिला के बारे में बताया। पता चलते ही वह लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। महिला की पहचान रेनू 40 वर्ष पत्नी कृष्ण गोपाल के रूप में हुई। वह थाना रजावली क्षेत्र के गांव ऐरई की रहने वाली थी। उसका पति मजदू...