धनबाद, सितम्बर 20 -- धनबाद, वरीय संवाददाता लाइट हाउस रिसॉर्ट में शुक्रवार को डांडिया नाइट की धूम रही। डांडिया नाइट में शहर के विभिन्न स्थानों से सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया और खूब मस्ती की। डीजे की धुन पर डांडिया डांस का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आरती कर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शारदा सिंह भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में शीतल पेय, स्टार्टर स्नैक्स, गोलगप्पे-चाट एवं चाय सहित कई स्वादिष्ट पकवानों का महिलाओं ने लुत्फ उठाया। आयोजन सफल बनाने में निशा सिंह, रिंकी रंजन, बबीता बर्नवाल, संगीता संदवार, पूनम बर्नवाल, शोभा बर्नवाल, सुधा गुप्ता, माला सिन्हा, सरिता शर्मा, प्रीति अग्रवाल, कविता पाठक, तृप्ति सिन्हा, कंचन बर्नवाल, मोनिका सिन्हा, नीतू बर्नवाल, वंदना चौरसिया...