रांची, दिसम्बर 26 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांदुप पंचायत में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस की ओर से अवैध अफीम पोस्ता की खेती के खिलाफ व्यापक जागरुकता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मारंगहादा थाना अंतर्गत लांदुप पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी विकास कुमार जयसवाल ने ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि अफीम पोस्ता की खेती न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह भूमि की उर्वरता को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है। उन्होंने बताया कि अफीम की अवैध खेती मानव स्वास्थ्य, समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद घातक है। साथ ही अवैध खेत...