रांची, फरवरी 8 -- खूंटी, संवाददाता। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा रविवार को खूंटी प्रखंड के लांदुप पंचायत में आयोजित वनभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों एवं आदिवासी समुदाय के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री को बताया कि क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की कमी, विकास योजनाओं के ठप पड़ने और लगातार बढ़ते पलायन के कारण लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि कई सरकारी योजनाएं कागजों में सिमट कर रह गई हैं और जमीनी स्तर पर उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों में निराशा बढ़ रही है। पूर्व मंत्री नीलकंठ मुंडा ने कहा कि आदिवासियों और ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार क...