बिहारशरीफ, जनवरी 6 -- राजगीर, निज संवाददाता। नगर परिषद के वार्ड संख्या पांच, लहुआर गांव में प्लस टू विद्यालय का भवन बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर निर्माण कार्य में गड़बड़ी और घटिया सामाग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार घटिया निर्माण से बच्चों का जीवन खतरे में डाला जा रहा है। सीमेंट की मात्रा कम है। छड़ की मोटाई भी मानक के अनुसार नहीं है। विद्यालय प्रशासन के कहने पर भी कार्य में सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन देने वालों में अजय कुमार, अशोक प्रसाद, विपेंद्र प्रसाद, उमेश प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, संजय कुमार, दीपक कुमार, अरविंद प्रसाद, संजय कुमार सरोज, नीतीश कुमार, रामरतन सिंह, संजय कुमार वर्मा, कपिलदेव प्रसाद सिंह, सुशांत कुमार, निरंजन कुमार, श्याम नंदन प्रसाद आदि श...