आरा, दिसम्बर 12 -- पीरो, संवाद सूत्र। लहठान में आदर्श युवा क्लब की ओर से दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विश्वविद्यालय प्रमुख प्रकाश बजरंगी ने किया। स्वयंसेवक सैयद फरहान और रोहित कुमार ने बताया कि शनिवार तक प्रतियोगिता चलेगी। प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, उंची कूद और फुटबॉल जैसे खेलों को शामिल किया गया है। कबड्डी का मुकाबला रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप और झांसी की रानी ग्रुप में हुआ है। रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप विजयी हो गया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सृष्टि कुमारी, द्वितीय स्थान अनु कुमारी और तृतीय स्थान अंजली कुमारी ने प्राप्त किया। क्लब के अध्यक्ष कुंदन सिंह, मंटु पासवान, ऋषिकेश यादव, विकास यादव और पुनीत सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...