दुमका, मार्च 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका कन्वेंशन सेंटर में लहंती संस्था के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लहंती संस्था के अध्यक्ष बिटिया मुर्मू ने कहा कि आधुनिक समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, फिर भी वे कई चुनौतियों और भेदभाव का सामना कर रही हैं। कहा की आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं- चाहे वह शिक्षा हो, विज्ञान हो, राजनीति हो या फिर खेल। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अभी भी महिलाओं को समान अधिकारों देने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। इसके अलावा, महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों को भी सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.