मोतिहारी, मार्च 18 -- चिरैया, निज संवाददाता। शिकारगंज थाना क्षेत्र के कसवा कपूरपकड़ी गांव में सौतेली मां द्वारा लहंगा खरीदने से मना करने पर एक किशोरी ने गले में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका गुलाबशा खातून (15) ग्रामवासी मो.इरशाद की पुत्री है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका की सौतेली मां को थाने पर लाकर आवश्यक पूछताछ कर रही है। मृतका गुलाबशा खातून नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसे सरकार द्वारा पोशाक की राशि दी गई थी। जिससे वह ईद में पहनने के लिए लहंगा खरीदना चाहती थी। लेकिन सौतेली मां अपनी गरीबी का हवाला देकर लहंगा खरीदने से इंकार कर रही थी। इसी को लेकर मां -बेटी के बीच हल्का नोकझोंक हुआ था। जब मां खेत में काम करने चली गई। तब उसने गले में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका के पिता दूसरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.