कानपुर, मार्च 17 -- देश की हाई स्पीड वीआईपी ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस सोमवार को कानपुर और प्रयागराज के बीच एक लहंगे के कारण रुक गई। हावड़ा रूट पर शांतिनगर क्रॉसिंग (82 नंबर गेट) के पास डाउन रेलमार्ग पर ओएचई में लहंगा फंसा देखकर ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया। गाड़ी रोकते ही ओएचई में किसी चीज के फंसे होने की जानकारी कंट्रोल को दी। ड्राइवर से सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। खुद स्टेशन अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। ओएचई से लहंगा निकलवाया गया और लाइन क्लीयर करके गाड़ी को आगे रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। सोमवार को दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह करीब 10.31 बजे कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी। सेंट्रल से कुछ दूर ही शांतिनगर क्रॉसिंग के पास ट्रेन चालक ने ओएचई में किसी चीज को फंसा देखा। किसी आशंका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.