नीरज धनखेर, फरवरी 24 -- Today Love Rashifal 24 February 2026: प्यार के रिश्ते में कई चीजों को बारीकी से समझना होता है। एक छोटी सी गलती बड़ी गलतफहमी पैदा कर देती है। ऐसे में अगर पता चल जाए कि लव लाइफ में क्या होने वाला है तो काफी चीजें सही हो जाती हैं। नीचे जानें कि प्यार के मामले में मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज यानी 24 फरवरी का दिन कैसा होगा? मेष (Aries): आज आपका मन लोगों से थोड़ा दूर रहने का करेगा। अगर आप सिंगल हैं तो लोगों के सामने मजबूत दिखने के लिए अपनी फीलिंग्स को ना दबाएं। आपको जो भी महसूस हो रहा है, सच बोलिए। अगर आप रिश्ते में हैं और पार्टनर किसी वजह से चुप है तो हो सकता है कि गलतफहमी बढ़ें। आपको समझना होगा कि दिखावा करने से अच्छा किसी का साथ निभाना है। वृषभ (Taurus): आज आप अपने दिल की सुनें। अगर आप सिंगल हैं और कुछ अजीब म...