नीरज धनखेर, जुलाई 19 -- मेष (Aries): शक को पीछे छोड़ दीजिए। खुद पर और अपने पार्टनर पर भरोसा करें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो इस चीज पर भरोसा रखें कि प्यार को बांधकर नहीं रखा जाता है बल्कि उसे आजाद छोड़ा जाता है। अगर आप सिंगल हैं तो आज ज्यादा ओवरथिंकिंग ना करें। सही इंसान आपकी जिंदगी में जल्दी आएगा। इस चीज पर भरोसा रखें। वृषभ (Taurus): अपने अंतरात्मा पर भरोसा रखें। अगर रिलेशन में हैं तो आज किसी भी फैसले को लेने से पहले अपनी फीलिंग्स का भी ध्यान रखें। अगर आप सिंगल हैं तो उसी राह पर चले जो अच्छा और सही हो। दिखावे पर मत जाएं। आज आप अपने दिल की सुनें। मिथुन (Gemini): सच्चे प्यार को फलने-फूलने में वक्त लगता है। आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है। पार्टनर की बात सुनें। पार्टनर को भी अपनी बातें शेयर करें। अगर आप सिंगल हैं तो आज किए नए रिश्ते को सम...