नीरज धनखेर, जनवरी 15 -- Love Horoscope 15 January 2026: प्यार के रिश्ते को हमेशा देखभाल की जरूरत होती है। एक छोटी सी गलतफहमी भी सारा खेल खराब कर देती है। ऐसे में चीजों को बारीकी से समझना जरूरी है। आपका आधा काम तो राशिफल भी आसान कर सकती है। ऐसे में जानें कि राशि के हिसाब से आज आपकी लव लाइफ में क्या-क्या हो सकता है? मेष (Aries): आज आप अंदर से थोड़ा नाजुक सा महसूस कर सकते हैं। छोटी सी बात भी आपका दिल छू लेगी। अगर आप सिंगल हैं तो किसी की तारीफ या स्माइल आज आपको खुलने पर मजबूर करेगी। आप जैसे हैं, वैसे ही रहें। अगर आप रिलेशन में हैं तो पार्टनर की छोटी सी परवाह आपके दिल की को छू लेगी। खुद को ना रोकें। वृषभ (Taurus): आज आपके दिल को काफी कुछ महसूस होने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आज उस इंसान की ओर आप खींचे चले जा सकते हैं, जिसे पहले नजरअंदाज कर च...