नीरज धनखेर, दिसम्बर 12 -- मेष (Aries): आज दिल से मिल-जुलकर रहने का समय है। आप चाहे सिंगल हो या फिर रिलेशनशिप में, आज सिर्फ साथ रहना ही काफी नहीं होने वाला है। किसी को दिल में जगह देनी होगी। आज अपने पार्टनर की बातों को थोड़ा ध्यान से सुनिए। किसी भी चीज में जल्दबाजी ना करें। आज आप अपने प्यार की गहराई को सच में महसूस कर सकते हैं। वृषभ (Taurus): आज आप पूरी एनर्जी और सच्चाई से रिश्ते को निभाएंगे। ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी को आपकी मौजूदगी पसंद आएगी। जो इंसान सही होगा, वो आपको समझेगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आज मन की बात को क्लैरिटी के साथ कहें। आज आप समझेंगे कि प्यार वही है जिसे आप पूरे रूप में स्वीकार करें। मिथुन (Gemini): आज आप जैसे हैं, वैसे ही रहने के मूड में रहेंगे। ये सबसे अच्छी बात है। अगर आप सिंगल है...