संवाददाता, दिसम्बर 14 -- यूपी में अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां परिजन शादी को तैयार थे, फिर भी प्रेमी लड़की लेकर फरार हो गया। परिजनों ने दोनों की लव मैरिज करवाने के लिए कोर्ट में शादी के कागजात भी बनवा लिए थे। हस्ताक्षर से पहले ही प्रेमी युवती को ले गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार क्वार्सी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती बीकॉम की छात्रा है। उसकी मुलाकात चार साल पहले इटावा निवासी युवक से हो गई। दोनों के प्रेम संबंध हो गए। परिजनों को प्रेम संबंध की भनक लगी तो विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ने अपने घर वालों को मनाने की कोशिश की। प्रेमी युगल की रजामंदी के बाद युवती के परिजन शादी को तैयार हो गए। दोनों पक्ष शादी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.