मुरादाबाद, मार्च 8 -- लव मैरिज करने के बाद पति और ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के खपड़ैल की सराय निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 2 दिसंबर 2010 को उसने मोहल्ले के ही सोनू के साथ प्रेम विवाह किया था। आरोप लगाया कि शादी के कुछ माह बाद से ही सास सरोज यादव, नंद राजकुमार, रेखा ने कम दहेज को लेकर ताना मारना शुरू कर दिया। पति भी अपने मां और बहनों के बहकावे में आकर दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगा। कई बार पुलिस में शिकायत की, लेकिन हर बार पति व ससुराल वाले माफी मांगकर उसे अपने साथ ले जाते थे। इस दौरान पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया, उसके बाद भी पति व ससुराल वालों की मांग कम नहीं हुई। पीड़िता के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.