प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- यूपी के प्रयागराज में परिवार की मर्जी के खिलाफ डेढ़ महीने पहले ही लव मैरिज करने वाला राकेश ही पत्नी रविता का हत्यारा निकला। रविता की हत्या के दस दिन बाद बुधवार को पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर मामले का सनसनीखेज खुलासा कर दिया। राकेश ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि शादी के बाद रविता के स्वभाव में अचानक बदलाव आ गया था। वह बार-बार छोड़ने की धमकी देती थी। इसी से तंग आकर राकेश ने हत्या की साजिश रची थी। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपी राकेश के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। शाहपुर पीपलगांव निवासी 25 वर्षीय राकेश ने डेढ़ महीने पहले कटहुला गांव निवासी किशनलाल की छोटी बेटी 22 वर्षीय रविता से प्रेम विवाह किया था। गैर बिरादरी में शादी करने से राकेश के परिजनों से उससे नाता तोड़ दिया था। राकेश शादी के बाद अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.