बाराबंकी, फरवरी 24 -- बाराबंकी। एक एनजीओ संचालिका को विदेश से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उसके घर पर पथराव भी किया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसने लव जिहाद गिरोह का खुलासा किया था। जिसके बाद से घटनाएं हो रही हैं। पीड़िता ने आरोपियों को छांगुर बाबा गिरोह का सदस्य बताया है। नगर कोतवाली पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। नगर निवासी रिक्षा तुफैल ने तहरीर में बताया कि वह दहेज पर प्रहार एनजीओ की संचालिका हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ के गोमती नगर में एक कैफे से संचालित हो रहे गिरोह द्वारा धर्म परिवर्तन, लव जिहाद व दुष्कर्म जैसे अपराधों का खुलासा करते हुए पीड़िताओं की पैरवी की। जिससे इस गिरोह के सदस्यों व अन्य कई लोगों पर गोमती नगर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। रिक्षा ने बताया कि उक्त आरोप...