बदायूं, मार्च 27 -- वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी 17 मार्च को संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की,लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुये हंगामा किया। परिजनों ने एसएसपी से मिलकर लापता किशोरी की बरामदगी की गुहार लगाई है। उधर, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का मामला बताते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस चौकी पर हंगामा काटा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि किशोरी को पुलिस ने बरामद नहीं किया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। उधर,चौकी प्रभारी राजीव चौहान ने हंगामा काट रहे राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.