पिथौरागढ़, मार्च 19 -- विकास खंड बेरीनाग में नव नियुक्त खंड विकास अधिकारी ललित मोहन गोस्वामी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नव नियुक्त खंड विकास अधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही। विकास खंड के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने की बात कही। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान ग्रामीण स्तर पर निस्तारण करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.