मुरादाबाद, जनवरी 16 -- मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर के मामले में शुक्रवार को एडीजे पांच रेशमा चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई। बलरामपुर जेल में बंद ललित कौशिक को कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों ने अपने अपने तर्क दिए। अदालतने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 20 जनवरी की तारीख तय की है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 20 जनवरी को होगी। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार में 12 जनवरी 2022 को स्पोर्ट्स सामान के कारोबारी कुशांक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दीन दयाल नगर निवासी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, पाकबड़ा के गिदौड़ा निवासी शूटर केशव सरन शर्मा और भोजपुर के हुमायूंपुर निवासी खुशवंत उर्फ भीम को गिरफ...