सुपौल, जुलाई 19 -- बलुआ बाजार , एक संवाददाता ललितग्राम रेलवे स्टेशन से रेल परिचालन का कार्य तो शुरू कर दिया गया है । ललितग्राम स्टेशन से अन्य स्टेशनों के लिए पटरी पर गाड़ी भी दौड़ने लगी है। लेकिन हकीकत यह है स्टेशन के प्लेटफार्म पर कई तरह की सुविधा नहीं मिलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लोगों की मानें तो कुशहा त्रासदी से पूर्व ललितग्राम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सारी सुविधा मिल रही थी। लेकिन वतर्मान समय में ललितग्राम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए ना तो शौचालय की व्यवस्था है ना तो पेयजल की सुविधा है और ना ही यूरिनल की। ग्रामीणों ने बताया कि ललितग्राम रेलवे स्टेशन पर दो प्लेटफार्म बनाया गया है। दोनों प्लेट फार्म पर गाड़ी रुकती है, लेकिन फुट ओवरब्रिज नहीं रहने के कारण यात्रियों के एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.