नई दिल्ली, मार्च 12 -- बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान आठवें दिन बुधवार को जमकर गरमा गरमी देखी गयी। विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच तीखी नोक झोंक हुई। उसके बाद विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। खुद राबड़ी देवी ने भी नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और सदन के बाहर कुछ देर के लिए धरने पर बैठ गईं। उन्होंने नीतीश कुमार पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नीतीश कुमार का कान भर रही है। उनकी पार्टी के कुछ नेता भी सीएम को गुमराह कर रहे हैं। ये लोग मिलकर नीतीश कुमार को का जाएंगे। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार के पीछे पांच छह नेता लगे हुए हैं जो उन्हें सिखाते, पढ़ाते रहते हैं। वे भाजपा के गोद में चले गए हैं और बीजेपी के नेता सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.