गोपालगंज, मार्च 22 -- संघ की आम सभा में नई कार्यकारिणी का हुआ चुनाव प्रदीप कुमार राय और जितेंद्र भदौरिया बने मुख्य संरक्षक गोपालगंज। नगर संवाददाता पंचायत सचिव संघ गोपालगंज की शनिवार को हुई आम सभा में सर्वसम्मति से प्रदीप कुमार राय और जितेंद्र भदौरिया को संघ का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया। आम सभा में संघ की पूरी कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें ललन कुमार साह को अध्यक्ष तथा विवेक कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। अजीत कुमार जिला मंत्री चुने गए, वहीं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विनोद कुमार, रेभिन कुमार और रोमन कुमार को सौंपी गई। इनके अलावा निभांत कुमार, बबलू कुमार, अमरदीप मंडल और सुश्री पुष्पा कुमारी संयुक्त मंत्री चुने गए। सोनू पांडेय, आशुतोष कुमार गौतम, चंद्र प्रकाश कुमार और अभिषेक कुमार संगठन मंत्री बनाए गए। टिंकू कुमार को कामिलन मंत्री त...