बेगुसराय, फरवरी 10 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री शैक्षिक परिभ्रमण योजना के तहत सदर प्रखंड के लरुआरा उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चे नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर व पावापुरी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहरों का दर्शन किये। प्रधानध्यापक हिमांशु कुमार ने बताया कि नौ फरवरी को 50 छात्र-छात्राओं को लेकर शिक्षक गौतम कुमार, विनय कुमार, विक्रम कुमार, रजनीश कुमार, प्रवीण कुमार, प्रकृति कृष्णा व रूही सुल्तान की टीम ने शैक्षिक परिभ्रमण के तहत नालंदा विश्वविद्यालय, विश्व शांति स्तूप राजगीर,वेणुवन व पावापुरी जल मंदिर का परिभ्रमण किया। इस परिभ्रमण का उदेश्य बच्चों को बिहार की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहरों की समृद्ध परंपरा को जानना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...