लखीसराय, जनवरी 17 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय सीएचसी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को सुदूरवर्ती लय गांव के आयुष्मान भारत केन्द्र का निरीक्षण किया। नया भवन बनाया गया है। इसमें पेयजल,लिंक रोड आदि समस्याओं की जानकारी ली गई।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.वाई के दिवाकर , प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार, बीसीएम राजेश प्रमाणिक आदि मौजूद थे। केन्द्र में मरीजों की संख्या,दवा वितरण,आदि के बारे में भी जानकारी ली गई। इसके अलावा नियमित टीकाकरण के बारे में पूछा गया तथा विभिन्न रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। उपस्थिति रजिस्टर को भी देखा गया। सीएचओ और अन्य एएनएम से भी जानकारी मांगी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.