मधुबनी, दिसम्बर 29 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। डीएसपी अमित कुमार रविवार को अरेर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होने थाना सिरिस्ता, पीई पंजी, एफआईआर थाना पंजी, गुंडा रजिस्टर, परिसर की साफ-सफाई,हाजत की स्थिति,जब्त वाहनों की रख रखाव आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर कई आवश्यक निर्देश जारी किया। जांच के दौरान पंजियों में मिली त्रुटियों के सुधार सहित अन्य निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। डीएसपी ने लम्बित कांडो का निष्पादन अविलंब करने का निर्देश दिया। संगीन कांडों में आरोपियों के गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। शराब कारोबारियों के सरगना तक पहुंचने के लिए अपने संपर्क सूत्र को बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके लिए नियमित रूप से अभियान चलाने को कहा। डीएसपी ने चौकीदारों का परेड लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिये। मौके पर थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव,अपर थानाध्य...