आरा, नवम्बर 21 -- आरा, निज प्रतिनिधि। आरा के डॉ भीम सिंह भवेश का लबसना में इंटरेक्शन विद पद्मा अवॉर्ड कार्यक्रम हुआ। इसमें 100वे फाउंडेशन कोर्स के 2025 बैच के भारतीय अधिकारी शामिल हुए, जिसमे भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, भारतीय विदेश सेवा एवं भारतीय राजस्व सेवा सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं के अधिकारी शामिल थे। विदित हो कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (भारत सरकार) मसूरी, देश का सर्वोत्कृष्ट प्रशिक्षण संस्थान है। यहां देश के शीर्ष पदाधिकारियो को फाउंडेशन कोर्स के तहत प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें भूटान के भी प्रशिक्षु होते हैं। उल्लेखनीय है कि डॉ भवेश को समाज के हाशिए पर पड़े अनुसूचित जाति के तहत आने वाली मुसहर जाति के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने मन की बात के 110वें एपिसोड मे...