रांची, जुलाई 20 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। लपरा पंचायत के विकासनगर में तीन माह से समरसेबल खराब हो गया है, जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक को जानकारी दी,जिसके बाद मोनू रजक रविवार को विकासनगर जाकर ग्रामीणों से समस्या की जानकारी ली। साथ ही समस्या के समाधान के लिए भी भरोसा दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि विकासनगर में 7.5 एचपी का समरसेबल मशीन लगाया गया था, इससे ग्रामीणों को पम्प के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाता था। लेकिन तीन महीने से समरसेबल खराब हो जाने से 80 -90 घरों के ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विधायक सुरेश बैठा से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द नया समरसेबल मशीन लगवाया जाये ताकि पानी की समस्या दूर हो सके।

हिंदी हिन्...