दरभंगा, जून 23 -- दरभंगा। लनामिवि में पीएचडी नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सोमवार से शुरू हो गया। साक्षात्कार के बाद जारी मेधा सूची के अनुसार विभिन्न विषयों में रिक्त स्थानों पर अभ्यर्थियों का पीएचडी में नामांकन लिया जाएगा। साक्षात्कार में पीएटी उत्तीर्ण एवं पीएटी से छूट प्राप्त अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। कुल 22 विषयों में 15 विषयों का साक्षात्कार पहले दिन आयोजित हुआ। इनमें से पांच विषयों का साक्षात्कार अभ्यर्थियों की कम संख्या के कारण पहले दिन ही संपन्न हो गया, जबकि अभ्यर्थियों की अधिक संख्या के कारण 10 विषयों का साक्षात्कार आगे जारी रहेगा। संगीत, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, उर्दू एवं गृह विज्ञान विषय के साक्षात्कार संबंधित स्नातकोत्तर विभागों में संपन्न हो गया है। इन पांच विषयों में दर्शनशास्त्र, संस्कृत एवं उर्दू में अभ्यर्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.