दरभंगा, जुलाई 1 -- दरभंगा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के 28वें महाधिवेशन में प्रक्षेत्रीय स्तर पर पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। विनय कुमार झा एक बार पुन: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के मंत्री चुने गए हैं। प्रक्षेत्रीय मंत्री श्री झा ने बताया कि महाधिवेशन में प्रक्षेत्रीय संघ का पुनर्गठन किया गया है। प्रक्षेत्रीय संघ का संरक्षक मो. शमशाद अली, अध्यक्ष अशोक कुंवर तथा उपाध्यक्ष उदय नारायण झा एवं सुरेश सिंह चुने गए हैं। प्रक्षेत्रीय संघ के संयुक्त मंत्री महेंद्र महान एवं प्रमोद कुमार तथा कोषाध्यक्ष जितेंद्र राम बने हैं। उन्होंने कहा कि लनामिवि प्रक्षेत्र के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विवि प्रशासन से मिलकर त्वरित निदान के लिए प्रक्षेत्रीय संघ के पदाधिकारी मिलकर प्रयास करेंगे। उन्ह...