दरभंगा, अगस्त 26 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं को भी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ मिलेगा। विभागीय सभागार में सोमवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के तत्वावधान में कार्यशाला सह काउंसिंलिंग का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिये राज्य सरकार द्वारा बीएड में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को क्रमश: चार प्रतिशत एवं एक प्रतिशत साधारण ब्याज की दर से अधिकतम दो लाख 90 हजार शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दरभंगा जिले का यह पहला शिक्षण संस्थान है, जिसे बीएड के लिए शिक्षा विभाग द्वारा सात निश्चय के पोर्टल पर जोड़ा गया है। संस्थान के नामांकित पात्र सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.