दरभंगा, जनवरी 4 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की महिला क्रिकेट टीम लगातार नौवें वर्ष अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर गई है। भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी के तत्वावधान में चल रहे पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में हेमचंद विश्वविद्यालय को पराजित कर टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। विवि के खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा ने बताया कि प्रतियोगिता में लनामिवि की टीम इस उपलब्धि के साथ अपने पूल की विनर रही है। पूल के फाइनल मैच में लनामिवि का सामना हेमचंद विवि की टीम से हुआ। लनामिवि की टीम ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए हेमचंद विवि की टीम को 122 रनों से हराया। लनामिवि ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 160 रन बनाये। लनामिवि की बल्लेबाज यशित...