चम्पावत, मार्च 19 -- लधिया घाटी के खरहीं गांव में एक महिला पेड़ से गिर गई। हादसे में महिला घायल हो गई। ग्रामीणों ने घायल महिला को करीब 500 मीटर डोली के सहारे सड़क पहुंचाया। बाद में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत में सुधार है। भिंगराड़ा के प्रधान प्रतिनिधि रमेश भट्ट और दीपक शर्मा ने बताया कि बीते 17 मार्च को क्वैराली, खरही की रहने वाली 45 वर्षीय शांति देवी पत्नी दयानंद घर के पास ही चारा काट रही थी। इसी दौरान वह पेड़ से गिर गई। इससे महिला के सिर में चोट आ गई। ग्रामीण चंद्र शेखर जोशी, मोहन जोशी, शेखर जोशी, जीवन जोशी, प्रेम बल्लभ जोशी, उमापति ज़ोशी आदि ने घायल महिला को क्वैराला ने खरहीं तक करीब 500 मीटर पैदल डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाया। परिजनों ने महिला का खेतीखान में प्राथमिक उपचार कराया। जिसके बाद परिजन निजी वा...