रुद्रपुर, जनवरी 19 -- गूलरभोज। पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अरविंद पांडे ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल व चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखकर जिले के दलदली भूभाग में ग्रीष्मकालीन धान की खेती को जारी रखने की मांग की है। बताया कि वह ग्रीष्मकालीन धान की खेती को प्रतिबंधित करने में सरकार की मंशा से सहमत हैं,लेकिन किसानों के हित को देखते हुए सरकार को प्रतिबंध में ढिलाई देनी चाहिए। यह छूट मटर और तिलहन की फसल कटाई के बाद से लागू कर सरकार किसानों की आय सुदृढ़ कर सकती है। तराई क्षेत्र में जलाशय के आसपास की भूमि के साथ ही कई दलदली भूमि है। ऐसे में ग्रीष्मकालीन धान की खेती में रोक लगने से कई किसानों को रोजी-रोटी के संकट से गुजरना पड़ सकता है। इसलिए सरकार को इन क्षेत्रों में धान लगाने की अनुमति देनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...