सहारनपुर, फरवरी 19 -- बेहट क्षेत्र के लतीफपुर भूड़ में गुरुवार को बिजली विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया। बकाया बिल और बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 16 बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। विभागीय टीम ने गांव में पहुंचकर बकाया सूची के आधार पर कार्रवाई की। जेई विशाल राठौड़ ने बताया कि लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। जेई ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय पर अपना बिजली बिल जमा करें, अन्यथा आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में लाइनमैन गय्यूर, रोशन, गौरव बाबू तथा कर्मचारी नवीन, सोनू, रजत और नीरज आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.