गोपालगंज, फरवरी 11 -- फुलवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मांझा कंधवरिया गांव में मंगलवार को लड़कों के आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि लाठी-डंडे से लैस हमलावरों ने किसान मनीष कुमार तिवारी पर हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। परिजनों ने उन्हें बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि घायल की ओर से अब तक लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि अस्पताल पहुंचकर उनका बयान दर्ज कर लिया गया है। पिछले माह भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...