बोकारो, मई 27 -- गोमिया, प्रतिनिधि। बोकारो थर्मल कार्मेल स्कूल परिसर में रविवार और सोमवार को दो दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य प्रशिक्षक सिहान राजकुमार और सह प्रशिक्षक सेंसई शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में आत्मरक्षा की अन्य तकनीकों का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में करीब 100 लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। इस दौरान ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें कार्मेल स्कूल की प्राचार्या सिस्टर प्रेमलता की उपस्थिति में सफल प्रतिभागियों को ब्लैक बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। ब्लैक बेल्ट पाने वाले बच्चों में साहिल यादव, अमन यादव, आमिर रजा, आदिल बसर खान, सोनू पोल, उमंग रविदास, प्रियांश कुमार, सामर्थ्य, मधु कुमारी व सावन रजवार शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.