नई दिल्ली, अगस्त 11 -- दिल्ली में 22 साल के लड़के पर चाकू से कई बार वार किया गया है। घटना दिल्ली के पहाड़गंज के नबी करीम इलाके की बताई जा रही है जबां आपसी और पड़ोस के विवाद में लड़के पर जानलेवा हमला किया गया। लड़का गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। उसकी पहचान बंसी उर्फ पाली के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक ऋषि और काके समेत आरोपियों ने उस पर चाकुओं से हमला किया, जिससे उसकी छाती और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले पर तुरंत ऐक्शन लेते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर बस स्टैंड के पास से एक घटना सामने आई थी जिसमें मोबाइल छीनने की कोशिश में एक शख्स पर चाकू से वार कर उसकी हत्या ...