रांची, नवम्बर 20 -- रांची, संवाददाता। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में प्रेमी दीपक कुमार सहित चार युवकों नितेश कुमार, बंटी तिर्की और गोपाल कोइरी को कोर्ट ने गुरुवार को दोषी करार दिया। पॉक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत 22 नवंबर को इन्हें सजा सुनाएगी। इसमें एक अन्य आरोपी नाबालिग है। उसका केस बाल न्यायालय में विचाराधीन है। अभियोजन के अनुसार, पीड़िता का दीपक से पहले से परिचय था। दो अक्टूबर 2023 को युवक ने मिलने के लिए उसे धुर्वा डैम बुलाया और बाद में खूंटी रोड स्थित डियर पार्क ले गया। यहां लड़की से शारीरिक संबंध बनाया। बाद में दीपक ने दोस्तों को बुलाया। लड़की के मना करने के बाद भी सभी उसे दशम फॉल ले गए और गंभीर आपराधिक कृत्य किया। अगले दिन दीपक ने उसे धुर्वा डैम छोड़ दिया। घर जाकर पीड़िता ने परिवार को जानकारी दी तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.