नई दिल्ली, जून 6 -- नई दिल्ली, का.सं.। गांधी नगर इलाके में लड़की पर अभद्र टिप्पणी करने का विरोध करने पर दो आरोपियों ने 18 वर्षीय युवक पर थ्रेड ट्रिमर (धागा काटने में इस्तेमाल कटर) से हमला कर दिया। घायल अजीम को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को बताया कि गुरुवार रात 8:30 बजे शेन आलम और शादाब ने उस पर हमला किया है। बुधवार को दोनों आरोपी एक लड़की पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। अजीम ने ऐसे करने से आरोपियों को रोका तो उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। उस दौरान अजीम के भाई और मामा ने मामला शांत करा दिया था। अगले दिन गुरुवार को घर के पास शादाब ने अजीम को पकड़ लिया और शेन आलम ने थ्रेड ट्रिमर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.