वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 16 -- यूपी के गोरखपुर में एक लड़की से सड़क पर अश्लील हरकत करने के बाद मनचला अगला चौराहा पार न कर सका और पकड़ा गया। गलत हरकत के कुछ समय बाद ही मनचले की आजादी खत्म हो गई। वह गोरखपुर केंद्रीय कारागार में एंट्री लेते नजर आया। लोग इसे उसका सही और ऐसा अंजाम बता रहे हैं जिसके बारे में उसने गलत हरकत करने से पहले कतई नहीं सोचा होगा। गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र की रहने वाली लड़की से गणेश चौक पर मनचले ने अश्लील हरकत की थी। वह बाइक से आया और लड़की को गलत तरीके से छूकर भागने लगा। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे दौड़ा लिया और पुलिस भी सक्रिय हो गई। कचहरी चौक के पास पुलिस की मदद से मनचले को दबोच लिया गया। आरोपित पर लड़की की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपित गाड़ी चलवाने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.