रुड़की, मई 19 -- UP News: घर से लड़की को बाहर बुलकार दो लड़कों द्वारा हैवानियत की सारें हदें पार कर दी गईं। यूपी के सहारनपुर में लेजाकर लड़की को बंधक बना लिया गया। बंद कमरे में लड़की के साथ दरिंदगी की गई। लड़की का आरोप है कि उसका रेप भी किया गया। यही नहीं, रेप करने के बाद अकरम ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि दो लड़कों ने चार दिन पहले उसका अपहरण कर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने नामजद किए गए आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मंगलौर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी लड़की ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि यूपी के सहारनपुर निवासी अकरम ने 14 मई की देर रात को करीब ढाई बजे पीड़िता को धोखे से घर के बाहर बुला लिया। इ...