निज संवाददाता, फरवरी 2 -- बिहार के अरवल जिले से प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। प्रेमिका ने जानवरों के एक डॉक्टर के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। फिर प्रेमी की बाइक पर ही उसका शव लादकर उसे ठिकाने लगा दिया। आरोपियों ने इसे एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश भी की। हालांकि, पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा दी। पुलिस ने आरोपी पशु चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमिका फरार है। अरवल जिले की करपी थाना पुलिस को रामपुर गांव के पास बीते शुक्रवार को युवक की लाश मिली थी। युवक की पहचान पटना जिले के खीरी मोड़ थाना अंतर्गत गौसगंज गांव निवासी 22 वर्षीय रंजन चौधरी के रूप में हुई। मामले की जांच के लिए एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। टीम के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए जांच शुरू की गई।प्रेमी से बिगड़ने लगे संबंध...