भागलपुर, अप्रैल 21 -- गोराडीह थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव के पास दौड़ लगाने गई लड़कियों के साथ मारपीट मामले में बैठक कर आपसी समझौता कर लिया गया। शनिवार को घटना के बाद करीब एक बजे रात तक दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक चली। जिसमें कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक व्यक्तियों ने पहल किया। रात में निर्णय नहीं हो पाया। इसके बाद रविवार की दोपहर फिर से बैठक की गई। जिसमें आपसी समझौता कर लिया गया। बताते चलें कि शनिवार की देर शाम बहाली की तैयारी के लिए दौड़ लगाने गई तीन चार लड़कियों के साथ कुरुडीह के लड़कों ने मारपीट की थी। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया था। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर थाने में आवेदन नहीं दी गई। दोनों पक्षों के लोगों ने बैठककर समझौता कर लिया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.