गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता लड़कियों से देह व्यापार के मामले में पुलिस ने मंगलवार को गीडा इलाके के नौसढ़ स्थित होटल बाम्बे के संचालक को गिरफ्तार किया है। विवेचना के दौरान आरोपितों से चैट व अन्य माध्यमों से होटल संचालक की भूमिका सामने आई थी। फिलहाल अभी चार और होटल संचालकों की जांच जारी है। ठोस साक्ष्य मिलने के बाद इनकी भी गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है। पकड़े गए होटल संचालक सहजनवा के वार्ड नम्बर दस निवासी अजय सिंह पुत्र अम्बिका सिंह को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शाहपुर क्षेत्र में गीता वाटिका के पास फ्लाई इन होटल में संचालित जीनस बॉटल रेस्टोरेंट में हुक्का बार का संचालन हो रहा था। पुलिस ने यहां छापा मारा तो देह व्यापार की बात सामने आई। जांच में कई नाम सामने आए। इस मामले में फ्लाई इन होटल के सं...