प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने शुक्रवार को प्रयागराज आगमन पर राजकीय महिला शरणायल खुल्दाबाद का निरीक्षण किया। प्रयागराज आईं उपाध्यक्ष दोपहर बाद शरणालय पहुंचीं। यहां की व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद छात्राओं से पूछा कि स्टाफ का उनके प्रति व्यवहार कैसा रहता है। साफ सफाई दिखाई दे रही है, क्या यह रोज होती है। शरणालय व बालिका गृह में कुछ लोग सिलाई कढ़ाई व सजावटी सामान तैयार करने का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके थे। इनके तैयार किए गए सामान को देखा। एनआईयूएस की परीक्षा चल रही थी। परीक्षार्थियों से उनकी तैयारियों यहां उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी ली। चलते वक्त जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह से कहा कि आज तो यहां पर व्यवस्थाएं ठीक थीं। ऐसे ही व्यवस्थाएं हमेशा रहें। यहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.