सहरसा, जुलाई 4 -- सहरसा, नगर संवाददाता पु।लिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गुरुवार को महिला थानाध्यक्ष द्वारा सहरसा बस्ती मशरफ चौक समीप महिलाओं के साथ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे महिलाएं एवं बच्चियां मुख्य रूप से शामिल हुईं। महिलाओं से शराब बंदी, नशा मुक्ति, बाल विवाह, शिक्षा, रोजगार आदि विषयों पर चर्चा कर उन्हें इस संबंध में जागरूक किया गया। साथ हीं घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, साइबर अपराध, यौन शोषण, सोशल मीडिया के दुरुपयोग आदि को लेकर जागरूक किया गया। नगर निगम वार्ड 27 मे आयोजित कार्यक्रम में महिला थाना सुजाता रानी ने बताया कि आए दिन लड़कियों का तस्वीर और वीडियो एडिट कर गलत तरीके से वायरल कर दिया जाता है। ऐसे में अभिभावकों खासकर महिलाओं के लिए यह आवश्यक है कि वे बच्चों के मोबाइल गतिविधियों पर नजर रखें।महिला थानाध्यक्ष ने लड़कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.