धनबाद, जुलाई 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता 15 से 20 जुलाई तक प्रस्तावित जिलास्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी कप के लिए अब तक लड़कों की टीम तैयार नहीं हो पाई है। सभी प्रखंडों को निर्देश भेजने के बाद भी अब तक किसी भी प्रखंड से लड़कों की हॉकी टीम तैयार होने की सूचना जिले को नहीं मिल पाई है। वहीं लड़कियों की टीम के लिए तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों ने हामी भरी है। वहीं लड़कों की टीम नहीं बनने से झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। डीएसई के निर्देश के बाद भी स्कूलों में हॉकी की टीम तैयार नहीं हो पा रही है। मामले में शिक्षकों का कहना है कि हॉकी खेल के लिए धनबाद में पर्याप्त माहौल नहीं है। खेल सुविधाएं भी नहीं हैं। ऐसे में खेल शिक्षक टीम तैयार करने के लिए परेशान हैं। स्कूली शिक्षा विभाग का निर्देश स्कूलों शिक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.